💥 दिल्ली में पाकिस्तान एयरलाइंस के दफ्तर में तोड़फोड़ हुई है. हिंदू सेना का कार्यकर्ता हिरासत में लिया गया है.

💥 यूपी के फतेहपुर में मकर संक्रांति के जुलूस पर पत्थरबाजी के बाद सांप्रदायिक हिंसा फैल गयी. हिंसक भीड़ ने छह दुकानों और तीन गाड़ियों में आग लगाई.

💥 उत्तर प्रदेश में साढ़े तीन हजार उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी शासनादेश में एक से ज्यादा शादियां करने वालों को आवेदन करने के अयोग्य ठहराये जाने को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुसलमानों के शरई अधिकारों का हनन करार दिया है. उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति के सिलसिले में हाल में जारी शासनादेश में कहा गया है कि आवेदन के लिये जरूरी शैक्षणिक तथा आयु सम्बन्धी योग्यता रखने वाले ऐसे लोग, जिनकी दो पत्नियां हैं, वे आवेदन नहीं कर सकेंगे. इसके अलावा ऐसी महिलाएं जिनके पति की दो बीवियां हैं, वे भी आवेदन के लिये अर्ह नहीं ।
Reviewed by Unknown on 16:01 Rating: 5

No comments: